लाडो लक्ष्मी योजना : पात्र महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 प्रतिमाह, ऐसे करें आवेदन!

लाडो लक्ष्मी योजना : हरियाणा की सरकार ने पहले भी कई योजनाएं महिलाओं के हित और कल्याण में चलाई हैं। ऐसे में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक बार फिर महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए एक नई योजना लाडो लक्ष्मी योजना की पहल की है जिसके तहत महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ कैसे मिलेगा और क्या है आवेदन की प्रक्रिया, इसको जानने के लिए नीचे दी गई जानकारी को पढ़ें —

लाडो लक्ष्मी योजना क्या है :

यह एक प्रकार की ऐसी योजना है जिसे हरियाणा सरकार ने चलाया है और इसमें महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह देने का प्रस्ताव रखा गया है। यानि कि इस योजना के तहत महिलाओं को कुल ₹25,200 सालाना दिए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के लिए 2025 – 26 में ₹5000 करोड़ का बजट पास किया है।

लाडो लक्ष्मी योजना के उद्देश्य :

  • इस योजना से पात्र महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • महिलाओं की छवि समाज में अच्छी होगी और ये महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी।
  • इससे वे सभी महिलाएं खुश होंगी जो इस योजना के लिए पात्र हैं और ये महिलाएं अपना और अपने परिवार का खर्चा उठा पाएंगी।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता मापदंड :

  • आवेदन करने वाली महिला हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदिका की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से कम होनी चाहिए।
  • अगर आवेदन करने वाली महिला किसी और योजना के तहत लाभ ले रही है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  • आधार कार्ड
  • आय और निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाते का विवरण
  • परिवार पहचान पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • राशन कार्ड

लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया :

आप निम्नलिखित चरणों को फॉलो करके इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं —

  • हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • लाडो लक्ष्मी योजना का लिंक ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक आवेदन पत्र खुलेगा इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही – सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • फॉर्म में दिए गए आवेदन क्रमांक को नोट करके रख लें क्योंकि भविष्य में आपको इस क्रमांक की जरूरत पड़ेगी।

अब आपका फॉर्म पूरी तरह से भर गया है और अब आप इस फॉर्म को सरकार से मंजूर होने तक इंतजार करें। यदि आपका फॉर्म मंजूर होता है तो आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।

निष्कर्ष :

हरियाणा सरकार की तरफ से महिलाओं के विकास के लिए यह एक बहुत ही बढ़िया योजना चलाई गई है। इससे महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी साथ ही समाज में उनकी स्थिति भी अच्छी होगी। सरकार ने और भी कई योजनाएं चलाई है जिससे महिलाओं को लाभ मिला है और उनकी अच्छी स्थिति का आंकड़ा बढ़ा है। देश के अन्य राज्यों की सरकार भी समय समय पर महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलाती है।

FAQ :

लाडो लक्ष्मी योजना में कितना रुपया आता है?

लाडो लक्ष्मी योजना में प्रतिमाह ₹2100 आता है यानि कि सालाना 25200 रुपए।

लाडो लक्ष्मी योजना किसके लिए है?

यह योजना सिर्फ हरियाणा की महिलाओं के लिए ही है। आप ऊपर दी गई जानकारी के हिसाब से अपनी पात्रता को जांच सकती हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना को किसने चलाया?

लाडो लक्ष्मी योजना को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने चलाया है।

लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पैसे कैसे मिलते हैं?

पात्र महिलाओं को सरकार द्वारा सीधे ही उनके बैंक खाते में पैसे भेज दिए जाते हैं।

Also Read : PM विश्वकर्मा सिलाई मशीन योजना : मुफ्त प्रशिक्षण और ₹15000 तक की आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

Leave a Comment