आयुष्मान कार्ड : यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आती है, जिसमें भारत सरकार गरीब युवाओं को 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज प्रदान करती है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख के फ्री ईलाज के लिए सरकार आपको एक कार्ड देती है, जिसे आयुष्मान कार्ड कहते हैं। इसी कार्ड से आपकी पहचान होती है और आपका ईलाज होता है। आइए जानते हैं कि यह कार्ड आपको कैसे मिलेगा। इसके लिए आप यह लेख अंत तक पढ़ते रहिए।
आयुष्मान कार्ड क्यों आया :
आज के इस दौर में रसायनों और दूषित वायु से लोगों की तबियत बहुत जल्दी खराब हो जाती है। कई ऐसी भयानक बीमारियां आ गई हैं जिनका इलाज कराने के लिए गरीब व्यक्ति अपने जीवन की सारी कमाई लगा देते हैं और उसके बाद वे एक बेसहारा की तरह जीवन जीते हैं। उनका परिवार भी सुखी नहीं रहता है। बहुत से गरीब व्यक्ति ईलाज न करा पाने के कारण मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं ऐसे में उनका परिवार और भी मुसीबतों का सामना करता है। इन्हीं सारी समस्याओं को देखते हुए सरकार ने साल 2018 में इस योजना की शुरुआत की और गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज कराने की आर्थिक सहायता प्रदान की।
आयुष्मान कार्ड के लाभ :
- आयुष्मान कार्ड गरीबों के लिए एक वरदान है जिससे उनकी आर्थिक सहायता हो जाती है और उन्हें अस्पताल के भारी खर्चे को उठाना नहीं पड़ता है।
- अगर कोई मरीज अपना एक अस्पताल में ठीक नहीं होता है तो वह दूसरे अस्पताल में जाता है, तो दूसरे अस्पताल के डॉक्टर उसकी जांच की रिपोर्ट को आयुष्मान कार्ड से जुड़े आभा कार्ड के जरिए डिजिटल तरीके से निकाल सकते हैं।
- आयुष्मान कार्ड में मरीज के ईलाज का डेटा संग्रहीत किया जा सकता है।
- इस कार्ड से गरीबों को सरकार की तरफ से 5 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल जाती है।
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता :
आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के लिए आपके पास निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए —
- यह कार्ड गरीबों को ही मिलता है जिसके लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी नहीं होनी चाहिए।
- गरीब व्यक्ति देश का नागरिक और स्थाई निवासी होना चाहिए।
आयुष्मान कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज :
यह कार्ड बनवाने के लिए आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए —
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय, निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें :
यह कार्ड बनवाने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा —
- आयुष्मान कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर ‘क्या मैं पात्र हूँ’ विकल्प पर क्लिक करें।
- पात्रता की जाँच के लिए अपनी पूरी सही – सही जानकारी भरें।
- यदि आप पात्र हैं, तो आप अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाएं।
- वहां, आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करें और शुल्क भुगतान करें।
- अब से कुछ समय बाद, आपको यह कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
अब आप भी इस योजना के लिए पात्र हो गए हैं और बीमार पड़ने पर 5 लाख तक का फ्री ईलाज करा सकेंगे।
Also Read : AICTE फ्री लैपटॉप योजना : क्या हैं इससे जुड़े नियम जानने के बाद करें आवेदन!