राशन कार्ड : सरकार ने मुख्यतः यह कार्ड गरीब परिवारों के लिए बनाया है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण कार्ड है। इसकी सहायता से गरीब परिवारों को राशन मिलता है और वे अपना जीवन – यापन करते हैं। इस कार्ड के आवेदन के लिए समय – समय पर सरकार द्वारा पोर्टल खोला जाता है। जिसके माध्यम से यदि आप इसके योग्य हैं तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे आपको इसके आवेदन करने की प्रक्रिया और लाभ को बताया गया है। कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें —
राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य :
इस कार्ड का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों और कमजोर वर्गों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराना है। इस कार्ड की सहायता से सरकार प्रत्येक माह में एक बार लाभार्थी को 5 किलो मुफ्त राशन देती है। हालांकि यह कार्ड अलग – अलग परिवारों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार का होता है। जिसमें से कुछ प्रकार के कार्डों पर 5 किलो से अधिक राशन मिलता है और साथ ही में चीनी, तेल जैसी अन्य सामग्री भी दी जाती हैं।
राशन कार्ड हेतु पात्रता :
इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको सरकार द्वारा दी गई सभी योग्यताओं को पूरा करना होगा जो कि इस प्रकार दी गई हैं —
- भारत का मूल निवासी हो और आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- गरीब परिवार ही इसके लिए योग्य हैं।
- विभिन्न गरीब परिवारों और वर्गों के लिए भिन्न भिन्न प्रकार के राशन कार्ड सरकार द्वारा दिए जाते हैं।
राशन कार्ड आवेदन के लिए मुख्य दस्तावेज :
इस कार्ड को बनवाने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी —
- निवास, आय और जाति प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड (परिवार के मुखिया सहित सभी सदस्यों का)
- पासपोर्ट साइज फोटो (मुखिया का)
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र आदि।
राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें :
इस कार्ड के आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा —
- राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपने स्टेट के होम पेज पर जाएं।
- अब यहां पर डाउनलोड फॉर्म विकल्प ढूंढे और उस पर क्लिक करें।
- अपने राज्य एवं ग्राम को सेलेक्ट करें।
- एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन होकर आ जाएगा जो की पीडीएफ के फार्म में होगा।
- उस पीडीएफ को डाउनलोड करें और फॉर्म को ओपन करें। उसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
- इसके बाद फॉर्म के साथ मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों को फार्म के साथ जोड़कर अपनी नजदीकी तहसील में जाकर जमा करें।
- यदि तहसील के अधिकारी द्वारा आपके सारे दस्तावेजों को वेरीफाई कर आगे बढ़ाया जाता है तो आपके राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है।
कुछ ही दिनों बाद आपका यह कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा और अब आप भी मुफ्त राशन लेने के लिए योग्य हो गए हैं।
राशन कार्ड के प्रकार :
इस कार्ड के मुख्यतः चार प्रकार होते हैं। जो अलग – अलग वर्गों के लिए अलग – अलग रंगों के होते हैं। इनमें मुख्यतः चार रंग होते हैं — नीला, गुलाबी, सफेद और पीला कार्ड।
- नीला और पीला कार्ड : यह राशन कार्ड गरीबी रेखा से नीचे वाले गरीब परिवारों को दिया जाता है।
- गुलाबी कार्ड : यह कार्ड ऐसे गरीब परिवारों को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय गरीबी रेखा की सीमा से बहुत ही ज्यादा नीचे होती है।
- सफेद कार्ड : यह कार्ड उन गरीब नागरिकों को दिया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ज्यादातर परिवारों के पास यही वाला कार्ड होता है।
राशन कार्ड के लाभ :
इस कार्ड के बनने के बाद बहुत से लाभ हैं, जो नीचे दिए गए हैं —
- इससे आपको मुफ्त राशन मिलता है।
- बहुत सी सरकारी योजनाओं में यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में काम आता है।
- यह एक पहचान पत्र की तरह से भी उपयोग होता है।
राशन कार्ड बनने के बाद अपना नाम कैसे चेक करें :
यह कार्ड बनने के बाद अपना नाम चेक करने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करें —
- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आपके सामने मुख्य पृष्ठ खुल जाएगा।
- अब राशन कार्ड के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब राशन कार्ड डिटेल एवं स्टेटस चेक ऑप्शन विकल्प पर क्लिक करें।
- अपने राज्य जिला, तहसील, ग्राम पंचायत का चयन करें।
- इसके बाद आप आसानी से राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Also Read : आयुष्मान कार्ड : 5 लाख तक का मुफ्त ईलाज, आज ही करें आवेदन!!