केंद्रीय विद्यालय संगठन : इस संगठन के तहत 2025 – 26 में ऐडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। ऐसे में वे विद्यार्थी जो इसके लिए इंतजार कर रहे थे उनके लिए खुशखबरी आ गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप केंद्रीय विद्यालय में कैसे एडमिशन ले सकते हैं —
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन :
केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन की प्रक्रिया के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) जिम्मेदार होता है। इस साल, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिससे विद्यार्थी घर बैठे ही अपना एडमिशन करा सकते हैं। केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 से लेकर 12 तक के छात्रों का एडमिशन किया जाता है। इसमें ऐडमिशन प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है —
- कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की आयु 31 मार्च 2025 तक 6 वर्ष तक होनी चाहिए।
- यदि बच्चा कक्षा 2 या इससे ऊपर एडमिशन लेता है तो उसकी पिछली कक्षा का परिणाम देखा जाता है।
- कक्षा 11 के लिए बच्चे की कक्षा 10 की मार्कशीट देखकर उसे चयनित किया जाएगा।
केंदीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन
इन विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित चरण फॉलो करें —
- KVS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पहले बार आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को वेबसाइट पर अपना खाता बनाना होगा। जिसमें मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
- खाता बनाने के बाद, आवेदन फॉर्म में विद्यार्थी के व्यक्तिगत विवरण, शैक्षिक जानकारी, संपर्क विवरण और माता-पिता के विवरण भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ अपलोड करना होगा।
- आवेदन के साथ-साथ एक निर्धारित शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
- अब फॉर्म को रिचेक करने के बाद सबमिट करें।
अब आप अपने फॉर्म की फाइनल प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रख लें और भविष्य में यह प्रिंट काम आ सकती है।
एडमिशन के लिए विशेष प्रावधान :
- वे सरकारी कर्मचारी जो केंद्रीय हैं और केंद्रीय विद्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों के बच्चों को एडमिशन के लिए प्राथमिकता मिलती है।
- SC/ST, OBC, और दिव्यांग वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षित सीटें उपलब्ध कराई गई हैं। इनके लिए अलग से चयन प्रक्रिया निर्धारित होती है और अन्य सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए भी सीटें आरक्षित की जाती हैं।
उपलब्ध सीटें और अंतिम तिथि :
इस जानकारी की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें कितनी सीटें हैं और इसमें एडमिशन के लिए अंतिम तिथि क्या है। लेकिन मैं आपको बता दूं कि इसमें एडमिशन अप्रैल के प्रथम सप्ताह से शुरू हो सकता है और लास्ट अप्रैल तक इसमें एडमिशन की अंतिम तिथि हो सकती है। बात करें इसकी सीटों की तो कक्षा 1 में ज्यादा सीटें होती हैं जबकि कक्षा 2 से ऊपर की कक्षाओं में सीमित सीटें उपलब्ध होती हैं।
Also Read : महिला समृद्धि योजना 2025 : कैसे करें आवेदन, जानें पूरी जानकारी