Honor 400 Lite : Honor कंपनी हमेशा से ही लोगों के लिए आधुनिक तकनीक के साथ नए फोनों लॉन्च कर रही है। Honor का यह नया फोन 5G है जो यूजर को 5G की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करता है साथ ही AI फीचर्स से भरा हुआ है। कैमरा लवर्स के लिए इसमें 108MP का हाई रेजोल्यूशन वाला कैमरा दिया गया है। इसमें और भी बहुत से अच्छे-अच्छे फीचर्स हैं जैसे – 12GB रैम, 5300mAh बैटरी और मीडियाटेक का पावरफुल प्रोसेसर। आइए, इस फोन के सभी फीचर्स पर विस्तार से चर्चा करते हैं —
Honor 400 Lite मेमोरी और परफॉर्मेंस
मेमोरी के मामले में या फोन दो वेरिएंट में देखने को मिलेगा। इसमें एक में 8/256GB और दूसरे में 12/512GB मेमोरी दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी ने इसमें Mediatek Dimensity 7025 Ultra (6 nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिससे काफी स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही गेमिंग भी अच्छी fps में हो जाती है। यह MagicOS 9 पर काम करता है जो एंड्रॉयड वर्जन v15 है। इतने अच्छे प्रोसेसर और मेमोरी कांबिनेशन से इसमें ऐप जल्दी ओपन होते हैं और मल्टीटास्किंग कर भी बिना लैग के हो जाते हैं
Honor 400 Lite बैटरी और चार्जिंग
इसमें 5230 mAh का काफी अच्छा बैटरी बैकअप दिया गया है जिसे चार्ज करने के लिए 35 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी एक दिन तक आराम से चल जाती है।
Honor 400 Lite कैमरा सेटअप
फोन में कैमरा लवर के लिए पीछे की तरफ 108MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो LED फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इन कैमरा से यूजर 1080p तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
Honor 400 Lite डिस्पले और डिजाइन
इसकी डिजाइन काफी शानदार है। यह Marrs Green, Velvet Black, Velvet Grey रंगों में आता है। इसकी थिकनेस काफी कम है और वजन मात्र 171 ग्राम है जिससे हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का महसूस होता है और अच्छी ग्रिप बनती है। फोन में IP65 की रेटिंग दी गई है। बात करें यदि इसकी डिस्पले की तो इसमें 6.7 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 nits, 1080 x 2412 पिक्सल रेजुलेशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसी डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Honor 400 Lite कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक भारत में नहीं आया है लेकिन कुछ देशों में लॉन्च हो गया है। Honor 400 Lite 5G स्मार्टफोन की कीमत ₹24,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी तक अनुमानित कीमत है।
यह भी पढ़ें : आ गया वीवो नया 5G फोन – Vivo Y300i : 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च