पेश है Honor का 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला पॉवरफुल फोन — Honor 500 5G

Honor 500 5G : Honor कंपनी लगातार अपने स्मार्टफोन में सुधार करती आ रही है। अब इस कंपनी ने अपने एक और नए 5G फोन की घोषणा कर दी है जिसमें काफी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासकर उन यूजर्स के लिए है जो हाई रेजोल्यूशन वाला बेहतरीन कैमरा और पावरफुल बैटरी चाहते हैं। इसमें वे सभी फीचर्स दिए गए हैं जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं। फोन में 200 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा, 8000mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रेगन का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन को और भी कई तगड़े फीचर्स के साथ लैस किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं —

Honor 500 5G : मेमोरी और परफॉर्मेंस 

Honor के इस फोन में कंपनी ने Qualcomm SM8735 Snapdragon 8s Gen 4 (4 nm) की पावरफुल चिपसेट का इस्तेमाल किया है और यह MagicOS 10 (एंड्रॉयड v16) पर काम करता है। मेमोरी के रूप में यह फोन तीन वेरिएंट में आता है। इसमें 12/256GB, 12/512GB और 16/512GB मेमोरी ऑप्शन दिए गए हैं। इतने पावरफुल प्रोसेसर और मेमोरी कांबिनेशन के साथ यह फोन बहुत ही स्मूथ कार्य करता है। इससे मल्टीटास्किंग कार्य और ऐप बिना किसी लैग के आसानी से रन करते हैं।

Honor 500 5G : बैटरी और चार्जिंग 

बैटरी के मामले में यह फोन बहुत ही ज्यादा पावरफुल है। इसमें 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 80w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है जिससे यह बहुत ही कम समय में 100% चार्ज हो जाती है। इससे यह फोन उन यूजर्स के लिए ज्यादा खास बन जाता है जो जल्दी-जल्दी बैटरी को चार्ज नहीं करना चाहते या फोन में हैवी काम करते हैं।

Honor 500 5G : कैमरा सेटअप 

पीछे की तरफ 200MP + 12MP का पॉवरफुल ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो इस फोन को और भी ज्यादा प्रीमियम बनाता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। इन कैमरों से यूजर डीएसएलआर जैसी 4k तक में फोटो और वीडियो क्लिक कर सकता है।

Honor 500 5G : डिस्पले और डिजाइन 

इस फोन की डिजाइन काफी प्रीमियम और अट्रैक्टिव है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है। इसमें मेटल एल्युमिनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। यह Black, Silver, Blue, Pink कलर के साथ आता है और इसमें IP68/69 की रेटिंग दी गई है। बात करें यदि इसकी डिस्पले की तो इसमें 6.55 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है, जो 5000 nits पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1264 x 2736 पिक्सल रेजुलेशन के साथ आती है। इससे चित्रों में काफी क्लेरिटी दिखाई देती है और गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग करने में काफी अच्छा अनुभव मिलता है।

Honor 500 5G : कीमत और उपलब्धता 

यह फोन अभी इंडिया में नहीं आया है। जल्द ही आपको यह ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगा। Honor 500 5G स्मार्टफोन की कीमत भारत में ₹29,999 से शुरू होगी। यह अभी अनुमानित कीमत है। लॉन्च होने के बाद ही आप इसकी असली कीमत को जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Honor का पॉवरफुल स्मार्टफोन लॉन्च — Honor 500 Pro

Leave a Comment