200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Honor का पॉवरफुल स्मार्टफोन लॉन्च — Honor 500 Pro

Honor 500 Pro : Honor हमेशा से ही अपने पावरफुल स्मार्टफोन से लोगों का दिल जीतते हुए आ रहा है। इस बार इस ब्रांड ने अपना एक बहुत ही गजब का फोन लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खासकर उन यूजर्स के लिए है जिन्हें हाई रेजोल्यूशन वाला कैमरा, लॉन्ग लाइफ वाली बैटरी चाहिए। साथ ही यह गेमिंग फोन भी है। फोन में 200MP का पावरफुल कैमरा, 8000mAh बैटरी और स्नैपड्रेगन का तगड़ा प्रोसेसर दिया गया है। यदि आप किसी नए फोन की तलाश में हैं तो एक बार इस फोन के सभी फीचर्स को जरूर देखें। आइए, इन पर विस्तार से चर्चा करते हैं —

Honor 500 Pro : मेमोरी और परफॉर्मेंस 

मेमोरी के मामले में यह फोन चार शानदार वेरिएंट में लॉन्च होगा जिसमें 12/256GB, 12/512GB, 16/512GB और 16GB/1TB मेमोरी ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इतने तगड़े मेमोरी कांबिनेशन के साथ इसमें Qualcomm SM8750-AB Snapdragon 8 Elite (3 nm) का पावरफुल प्रोसेसर भी दिया गया है, जिससे यूजर को काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। साथ ही वह इसमें मल्टीटास्किंग कार्य और ऐप आसानी से बिना किसी लैग के कर सकता है। यूजर इसमें अच्छी fps में हाई एंड गेमिंग भी कर सकता है। यह MagicOS 10 पर काम करता है जो एंड्रॉयड v16 पर बेस्ड है।

Honor 500 Pro : बैटरी और चार्जिंग 

फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 80 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसमें 50w की वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी है जिससे यह बैटरी मात्र 15 मिनट में 28% चार्ज हो जाती है। इतनी पावरफुल बैटरी के साथ आप इसमें घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग कर सकेंगे।

Honor 500 Pro : कैमरा सेटअप 

बैक कैमरा — कैमरा लवर्स के लिए इसमें पीछे की तरफ 200MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इससे यूजर 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। इस सेटअप के साथ एक एलइडी फ्लैश भी दिया गया है जिससे आप नाइट में भी अच्छी फोटो क्लिक कर सकेंगे।

फ्रंट कैमरा — अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है जो 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Honor 500 Pro : डिस्पले और डिजाइन 

फोन की डिजाइन काफी आकर्षक और यूनिक है। इसमें मेटल फ्रेम दिया गया है। यह Black, Silver, Blue, Pink कलर में लॉन्च होगा और इसकी IP रेटिंग IP68/69 है, जो धूल – गर्दा और पानी से बचाव के लिए काफी ठीक है। बात करें इसकी डिस्प्ले की तो इसमें 6.55 इंच की एमोलेड डिस्पले है जो 5000 nits की पिक ब्राइटनेस, 1B कलर्स और 1264 x 2736 पिक्सल रेजुलेशन के साथ आती है। इससे इसमें दिखने वाले चित्रों में काफी क्लेरिटी दिखाई देती है और धूप में भी अच्छी ब्राइटनेस देखने को मिल जाती है। डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट 120Hz रहने वाली है जिससे यह काफी स्मूद कार्य करेगी। इसी डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है।

Honor 500 Pro : नेटवर्क और कनेक्टिविटी 

यह एक 5G फोन है जिससे आप इसमें इंटरनेट की हाई स्पीड सेवा का आनंद उठा सकेंगे। इसमें डुअल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है। साथ ही ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, NFC, इन्फ्रारेड पोर्ट जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी भी देखने को मिलेंगी।

Honor 500 Pro : कीमत और उपलब्धता 

यह फोन अभी इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही यह लॉन्च हो जाएगा। इसके बाद आप इसे खरीद सकेंगे। भारत में Honor 500 Pro की कीमत ₹69,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी तक अनुमानित कीमत है। लांच होने के बाद ही आप इसकी असली कीमत को जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें : RedMagic का एक और पावरफुल गेमिंग फोन RedMagic 11 Pro Plus : 24GB रैम, 120w की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

Leave a Comment