8300mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Honor का पॉवरफुल फोन लॉन्च, Honor X9d

Honor X9d : Honor हमेशा से ही अपने स्मार्टफोन को पावरफुल फीचर्स के साथ लैस करता है। यह फोन उन यूजर्स के लिए ज्यादा खास बन जाता है जिनको बड़ी बैटरी और पावरफुल कैमरा चाहिए होता है। Honor का यह 5G फोन बहुत ही जल्द भारत में लांच होने वाला है। इसमें काफी तगड़े – तगड़े फीचर्स दिए गए हैं, जो लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। इसमें 108MP का पॉवरफुल कैमरा, 8300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसमें और भी बहुत अच्छे फीचर्स हैं जिन पर हम इस लेख में विस्तार से चर्चा करेंगे —

Honor X9d : मेमोरी और परफॉर्मेंस 

मेमोरी के हिसाब से यह फोन तीन वेरिएंट में देखने को मिलेगा। जिनमें 8/256GB, 12/256GB और 12/512GB मेमोरी ऑप्शन हैं। इतने अच्छे मेमोरी कांबिनेशन के साथ इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 (4 nm) का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है जिससे यूजर को काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। यह Magic OS 9 (एंड्रॉयड v15) पर काम करता है जो 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इससे यूजर को 5G की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का आनंद मिलता है।

Honor X9d : बैटरी और चार्जिंग 

जो लोग एक बड़ी बैटरी वाला फोन चाहते हैं उनके लिए इस फोन में 8300mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर लंबे समय तक उपयोग में ले सकते हैं। इसे चार्ज करने के लिए 66w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है।

Honor X9d : कैमरा सेटअप 

कैमरे के मामले में भी यह फोन काफी अच्छा है। इसमें पीछे की तरफ 108MP + 5MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में सेल्फी, वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सिंगल कैमरा दिया गया है। इन कैमरों से यूजर 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Honor X9d : डिस्पले और डिजाइन 

फोन की डिजाइन काफी शानदार है। इसका वजन 194 ग्राम है जिसे हाथ में पकड़ने पर काफी हल्का महसूस होता है और पतले होने की वजह से अच्छी ग्रिप बनती है। यह चार शानदार कलर Reddish Brown, Midnight Black, Sunrise Gold, Forest Green में लॉन्च होता है और इसकी IP रेटिंग IP68/69 है।

बात करें इसकी डिस्पले की तो इसमें 6.79 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है जिसमें 1B कलर्स और 6000 nits पीक ब्राइटनेस है। इससे चित्रों में काफी क्लेरिटी दिखाई देती है और धूप में भी शानदार ब्राइटनेस देखने को मिलती है। डिस्पले का रेजुलेशन 1200 x 2640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है जो डिस्पले के नीचे देखने को मिलेगी।

Honor X9d : कीमत और उपलब्धता 

यह फोन अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही या आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगा जहां से आप इसे खरीद सकेंगे। Honor X9d की कीमत इंडिया में ₹29,999 से शुरू होगी। लेकिन यह अभी अनुमानित कीमत है।

यह भी पढ़ें : पेश है Honor का 200MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला पॉवरफुल फोन — Honor 500 5G

Leave a Comment