Huawei Nova 14 Pro : धमाकेदार फीचर्स के साथ मिलेगा यह 5G फोन, जानें सभी स्पेसिफिकेशंस

Huawei Nova 14 Pro : यह एक 5G फोन है जिसमें काफी अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 50MP कैमरा, 12GB रैम, 100w की चार्जिंग जैसे तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। आइए इस फोन के सभी टॉप फीचर्स पर विस्तार से चर्चा करते हैं —

Huawei Nova 14 Pro डिजाइन 

फोन के बेजेल्स 7.8 mm के हैं जो यूजर को अपनी ओर काफी आकर्षित करते हैं। इसका वजन 207 ग्राम है और इसमें IP65 की रेटिंग दी गई है। इस फोन के आपको चार आकर्षक कलर ब्लैक, व्हाइट, पर्पल, ब्लू देखने को मिल जाएंगे। इसमें फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो आपको इस फोन की डिस्पले के अंदर देखने को मिल जाएगा।

Huawei Nova 14 Pro डिस्पले 

फोन में 6.78 इंच की LTPO ओलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 1B कलर्स, HDR जैसे फीचर्स हैं। इसका रेजुलेशन 1224 x 2776 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz दिया गया है।

Huawei Nova 14 Pro रैम और स्टोरेज 

फोन में काफी बढ़िया मेमोरी ऑप्शन दिया गया है। इसमें 256GB 12GB RAM, 512GB 12GB RAM ऑप्शन है जिसमें यूजर अपना हैवी डेटा संग्रहीत कर सकता है। इसमें अतिरिक्त कोई मेमोरी कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है जिससे आप इसकी स्टोरेज को और अधिक नहीं बढ़ा पाएंगे।

Huawei Nova 14 Pro बैटरी और चार्जिंग 

फोन को चलाने के लिए इसमें 5500mAh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे चार्ज करने के लिए 100w की चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसमें 5w की रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सुविधा भी दी गई है।

Huawei Nova 14 Pro कैमरा सेटअप 

बैक कैमरा — पीछे की तरफ 50MP + 12MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो Laser AF, color spectrum sensor, Dual-LED flash, panorama, HDR जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इससे 4K, 1080p, gyro-EIS, HDR Vivid तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

  • 50 MP, f/1.4-4.0, 24mm (wide), PDAF, OIS
  • 12 MP, f/2.4, 69mm (telephoto), PDAF, OIS, 3x optical zoom
  • 8 MP, f/2.2, 16mm, 112˚ (ultrawide), AF

फ्रंट कैमरा — सेल्फी के लिए इसमें 8MP + 50MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 4K, 1080p, gyro-EIS, HDR Vivid तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। यह कैमरा HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है।

  • 8 MP, f/2.2, 52mm (telephoto), AF, 2x optical zoom
  • 50 MP, f/2.0, (ultrawide), PDAF

Huawei Nova 14 Pro परफॉर्मेंस और कनेक्टिविटी 

यह फोन HarmonyOS 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें Kirin 8020 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसमें ब्लूटूथ, wifi, GPS, NFC, इन्फ्रारेड पोर्ट जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी दी गई हैं।

  • CPU — Octa-core (1×2.29 GHz & 3×2.05 GHz & 4×1.3 GHz)
  • GPU — Maleoon 920 2cu

Huawei Nova 14 Pro कीमत और उपलब्धता 

यह फोन 19 मई 2025 को लॉन्च हुआ है जिसकी भारत में कीमत लगभग ₹41,999 के आस – पास देखने को मिलेगी। कुछ बैंकों के कार्ड लगाने से इसकी कीमत पर कुछ डिस्काउंट भी मिल जाएगा। आपको बता दें कि ऊपर दी गई यह जानकारी कई सारे लीक्स, इंटरनेट स्रोतों से ली गई है।

Also Read : Huawei Nova 14 Ultra : 12GB रैम और 100w की चार्जिंग के साथ मिलेगा यह 5G फोन, जानें पूरी जानकारी

Leave a Comment