Lava Agni 4 : इस फोन की भारतीय मार्केट में काफी ज्यादा चर्चा चल रही है। यह फोन बहुत ही जल्द आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगा। देसी ब्रांड का यह नया 5G फोन लोगों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। इसमें काफी तगड़े तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 8GB की बड़ी रैम, 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP के डुअल कैमरे दिए गए हैं। आइए, इस फोन के स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं —
Lava Agni 4 मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन में 8GB की बड़ी रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसकी स्टोरेज को आप और अधिक बढ़ा नहीं सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड वर्जन 16 पर काम करता है और इसमें MediaTek Dimensity 8350 MT6897 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिससे यूजर को काफी स्मूद परफॉर्मेंस देखने को मिलती है।
Lava Agni 4 बैटरी और चार्जिंग
फोन को पावर देने के लिए 7000mAh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद आसानी से दो से तीन दिन तक चल जाती है। इसे चार्ज करने के लिए 66 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है, जिससे यह बैटरी मात्र 19 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है।
Lava Agni 4 कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — फोन में पीछे की तरफ 50MP + 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप किया गया है। यह सेटअप डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इससे 3840×2160 @ 30 fps, 1920×1080 @ 30 fps तक में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
फ्रंट कैमरा — आगे की तरफ 16MP का सिंगल कैमरा दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए परफेक्ट है। इससे आप 1920×1080 @ 30 fps तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Lava Agni 4 डिस्पले और डिजाइन
इसकी डिजाइन काफी अच्छी है और यह मेटल बॉडी के साथ आता है। इसकी आईपी रेटिंग IP64 है। फोन में 6.78 इंच की पंच होल बेजल लेस कर्व्ड एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 1200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसका रेजुलेशन 1200×2652 पिक्सल है। इसी डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। यह फोन दो शानदार कलर ग्रे और ब्ल्यू में आएगा।
Lava Agni 4 नेटवर्क और कनेक्टिविटी
यह एक 5G फोन है जो 5G की हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें 4G 3G 2G नेटवर्क भी सपोर्ट होते हैं। इसमें दो नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है और ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी भी दी गई हैं।
Lava Agni 4 कीमत और उपलब्धता
इस फोन की चर्चा इस समय काफी ज्यादा चल रही है और इस फोन के फीचर्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे हैं। अभी तक यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है। इसकी कीमत ₹24,999 से शुरू होती है। लांच होने के बाद आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Motorola Moto G67 Power : मिलेगा स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 8GB रैम और बहुत कुछ, जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में