Lava Agni 5G : देशी ब्रांड का नया 5G फोन कीमत बस इतनी!

Lava Agni 5G : लावा कंपनी की तरफ से एक बहुत ही अच्छा भारतीय मार्केट में लांच होने जा रहा है जिसमें काफी अच्छे-अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 8GB की बड़ी रैम, 5000mAh की पावरफुल बैटरी और 64MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन का वजन मात्र 204 ग्राम है। आइए इस देशी ब्रांड के फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं —

Lava Agni 5G मेमोरी और परफॉर्मेंस

फोन में 8GB की बड़ी रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है जिससे यूजर इसमें अपने हाई डाटा संग्रहित कर सकता है। इसमें माइक्रो एसडी कार्ड के लिए एक उपयुक्त जगह भी दी गई है, जिससे आप इसकी स्टोरेज को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं। फोन में Mediatek Dimensity 810 (6 nm) का प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन एंड्रॉयड वर्जन 11 पर काम करता है, जिससे यूजर को इसमें काफी अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। इसमें Octa-core (2×2.4 GHz Cortex-A76 & 6×2.0 GHz Cortex-A55) का CPU और Mali-G57 MC2 का GPU लगाया गया है।

Lava Agni 5G बैटरी और चार्जिंग

फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की पावरफुल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग वगैरा की जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 33w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है।

Lava Agni 5G कैमरा सेटअप

फोन में काफी बढ़िया कैमरा कांबिनेशन दिया गया है। इसमें पीछे की तरफ 64MP + 5MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा देखने को मिल जाएगा, जिससे अच्छी क्वालिटी में फोटो क्लिक होती है और 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाती है। नाइट में फोटो और वीडियो क्लिक करने के लिए इसमें पीछे की तरफ एलईडी लाइट भी दी गई है।

Lava Agni 5G डिस्पले और डिजाइन

इस देसी ब्रांड के फोन की डिजाइन काफी यूनिक और अच्छी है। यह Fiery Blue कलर में आता है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फोन के साइड में देखने को मिलेगा। फोन में 6.78 इंच की IPS LCD डिस्पले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और रेजुलेशन 1080 x 2460 पिक्सल दिया गया है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रयोग किया गया है।

Lava Agni 5G नेटवर्क और कनेक्टिविटी

फोन में 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी दी गई है और इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई एफएम रेडियो जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी भी दी गई हैं। इसमें डबल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन भी दिया गया है।

Lava Agni 5G कीमत और उपलब्धता

यह फोन भारतीय मार्केट में बहुत ही जल्द लांच होने वाला है। इसकी कीमत मात्र ₹13,499 शुरू हो जाएगी। भारतीय मार्केट में लांच होने के बाद आप इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K90 Pro Max : 16GB रैम, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा यह धाकड़ 5G फोन

Leave a Comment