Motorola Moto G67 Power : मिलेगा स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 8GB रैम और बहुत कुछ, जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में

Motorola Moto G67 Power : मोटरोला की तरफ से नया 5G फोन सामने निकल कर आया है जिसमें काफी तगड़े तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। लोग इस फोन को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसकी डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी काफी ज्यादा प्रीमियम है। इसमें हाई गेमिंग प्रोसेसर और बड़ी रैम दी गई है। फोन में एक बड़ी बैटरी भी है जिससे आप इसे घंटों तक चला सकते हैं। आइए इस फोन के फीचर्स के बारे में जानते हैं —

Motorola Moto G67 Power मेमोरी और परफॉर्मेंस

यह फोन दो शानदार वेरिएंट 8/128GB और 8/256GB मेमोरी के साथ लांच होने वाला है, जिससे यूजर इसमें काफी हैवी डाटा संग्रहित कर सकता है। इसमें अतिरिक्त कोई कार्ड स्लॉट नहीं है जिससे आप इसकी स्टोरेज को और अधिक नहीं बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड वर्जन 15 के साथ आता है लेकिन अपडेट होकर बाद में एंड्रॉयड वर्जन 16 में बदल जाता है। इसमें Qualcomm SM7435-AB Snapdragon 7s Gen 2 (4 nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इससे यूजर को काफी हाई परफार्मेंस देखने को मिलती है। वह इसमें अच्छी fps में गेमिंग भी कर सकता है।

Motorola Moto G67 Power बैटरी और चार्जिंग

फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार फुल चार्ज होने पर आसानी से दो से तीन दिन तक चल जाती है। इसे चार्ज करने के लिए 33 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी है।

Motorola Moto G67 Power कैमरा सेटअप

बैक कैमरा — पीछे की तरफ 50MP + 8MP का डुअल कैमरा सेटअप है, जो डुअल LED फ्लैश, HDR और पैनोरमा फीचर्स के साथ आता है। इससे यूजर 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

  • 50 MP, f/1.8 (wide), 1/1.95″, 0.8µm, PDAF
  • 8 MP, f/2.2, 118˚ (ultrawide), 1/4.0″, 1.12µm

फ्रंट कैमरा — सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटरोला के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो काफी परफेक्ट है। इससे भी यूजर 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

  • 32 MP, f/2.2, (wide), 0.7µm

Motorola Moto G67 Power डिस्पले और डिजाइन

फोन में 6.7 इंच की IPS LCD डिस्पले दी गई है जो 1050 nits पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह डिस्पले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल रेजुलेशन सपोर्ट करती है। फोन में IP64 की रेटिंग दी गई है और इसका वजन 210 ग्राम है। इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो साइड में देखने को मिलेगा।

Motorola Moto G67 Power नेटवर्क और कनेक्टिविटी

मोटरोला का यह फोन 5G है जो 4G, 3G, 2G नेटवर्क भी सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट, जीपीएस जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी भी दी गई हैं। इसमें डुअल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है, जिससे यूजर एक ही समय में ड्यूल 5G सिम कार्ड डाल सकता है।

Motorola Moto G67 Power कीमत और उपलब्धता

यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। इसकी कीमत ₹15,999 से शुरू होती है। बैंक ऑफर लगाने के बाद आपको इसमें ₹1000 तक की छूट मिल जाएगी जिससे आप इसे मात्र ₹14,999 में खरीद सकते हैं। आप इसकी यह कीमत फ्लिपकार्ट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Realme GT 8 Pro : 200MP कैमरा, 16GB रैम जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में

Leave a Comment