Motorola Moto X70 Air : मोटरोला कंपनी की तरफ से मार्केट में एक नया फोन लांच होने जा रहा है, जो काफी पतला और बेहद हल्का है। इस फोन की थिकनेस और वजन ही इसे सबसे ज्यादा खास बनाता है। फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 4800mAh बैटरी और स्नैपड्रेगन का पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जिससे यह फोन और भी ज्यादा पावरफुल बन जाता है। आइए इस लेख में हम इस फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं —
Motorola Moto X70 Air मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन में 12GB की बड़ी रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है। इसमें 12GB की वर्चुअल रैम भी है जिससे आप इसकी रैम को 24GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए एक अलग से कार्ड स्लॉट दिया गया है, जो SD कार्ड की मदद से 1TB तक की स्टोरेज को बढ़ाने के लिए सक्षम है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen4 का प्रोसेसर दिया गया है और यह फोन एंड्रॉयड वर्जन 16 पर कार्य करता है जिससे यूजर को काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलती है। इतने तगड़े मेमोरी कांबिनेशन और प्रोसेसर के साथ आप इसमें अच्छी fps में गेमिंग भी कर सकते हैं।
Motorola Moto X70 Air बैटरी और चार्जिंग
इसका बैटरी बैकअप काफी ठीक-ठाक है। इसमें 4800mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 68 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा और 15 वाट की वायरलेस चार्जिंग सुविधा दी गई है।
Motorola Moto X70 Air कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — मोटरोला के इस फोन में पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल का डबल कैमरा सेट दिया गया है, जो 4k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए सक्षम है।
- 50 MP ƒ/1.8 (Wide Angle), 24mm (wide), OIS
- 50 MP ƒ/2 (Ultra Wide), 12mm, 120˚ (ultrawide)
फ्रंट कैमरा — सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक करने में सक्षम है।
- 50 MP ƒ/2 (Wide Angle)
Motorola Moto X70 Air डिस्पले और डिजाइन
इस फोन की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी काफी बेहतरीन और यूनिक है। इस फोन की थिकनेस 6mm है जो इसे बहुत ही ज्यादा खास बनाती है। इसका वजन मात्र 159 ग्राम है और यह तीन शानदार कलरों Pantone Gadget Gray, Pantone Lily Pad, Pantone Bronze Green में आता है। इसमें 6.7 इंच की पंच होल कलर ओलेड डिस्पले दी गई है, जिसमें 1B कलर्स हैं और यह 4500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसका रेजुलेशन 1220 x 2712 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz दिया गया है। इसी डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है।
Motorola Moto X70 Air नेटवर्क और कनेक्टिविटी
मोटरोला का यह नया फोन 5G फोन है, जो यूजर को 5G की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। इसमें ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, जैसी सभी जरूरी कनेक्ट की दी गई हैं।
Motorola Moto X70 Air कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन जल्द ही यह आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगा। इसकी कीमत ₹29,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी तक एक्सपेक्टेड कीमत है, लांच होने के बाद ही आप इसकी असली कीमत को जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Xiaomi 15T Pro : 12GB रैम के साथ मिलेगी 90w फास्ट चार्जिंग, कीमत बस इतनी!