OPPO Reno 15 5G : ओप्पो की Reno सीरीज का एक नया 5G फोन बहुत ही जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। Oppo हमेशा से ही अपने यूजर्स का दिल जीतते आ रहा है। इसके फोन काफी ज्यादा बढ़िया और टिकाऊ रहते हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा, 16GB तब की रैम जैसे अच्छे फीचर्स देखने को मिलेंगे। आइए इन सभी पर विस्तार से चर्चा करते हैं —
OPPO Reno 15 5G मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन में पांच प्रकार के मेमोरी ऑप्शन 12/256GB, 16/256GB, 12/512GB, 16/512GB, 16GB/1TB देखने को मिलेंगे। मेमोरी के हिसाब से इन फोनों की कीमत भी अलग-अलग होगी। यह फोन ColorOS 16 (एंड्रॉयड v16) पर काम करता है और इसमें Mediatek Dimensity 8450 (4 nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जिससे यूजर को काफी स्मूद परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। इतने तगड़े मेमोरी कांबिनेशन और प्रोसेसर की वजह से यह फोन जल्दी गर्म नहीं होता और ना ही हैंग करता है।
OPPO Reno 15 5G बैटरी और चार्जिंग
फोन को चलाने के लिए 6200mAh की बैटरी दी गई है, जिसे चार्ज करने के लिए 80 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। यह एक अच्छा बैटरी बैकअप ऑप्शन है इसे एक बार चार्ज करने पर दो से तीन दिन तक आसानी से चला सकते हैं।
OPPO Reno 15 5G कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — 4k क्वालिटी में फोटो और वीडियो क्लिक करने के लिए इसमें पीछे की तरफ 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप किया गया है, जो Color spectrum sensor, LED flash, HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है।
- 200 MP, f/1.9, (wide), PDAF, OIS
- 50 MP, f/2.8, 80mm (telephoto), PDAF, OIS, 3.5x optical zoom
- 50 MP, f/2.0, 16mm, 116˚ (ultrawide), AF
फ्रंट कैमरा — अच्छी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
- 50 MP, f/2.0, 21mm (wide), AF
OPPO Reno 15 5G डिस्पले और डिजाइन
फोन तीन शानदार कलर Blue, Brown, White में देखने को मिलेगा और इसमें IP68/IP69 की रेटिंग दी गई है। इसमें 6.32 इंच की LTPO एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 1B कलर्स के साथ आती है। इसका रेजुलेशन 1216 x 2640 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसी डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है।
OPPO Reno 15 5G नेटवर्क और सिम
फोन में 5G नेटवर्क और ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी दी गई हैं। इसमें डबल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन दिया गया है। इसमें एक e – सिम डालने का भी ऑप्शन है लेकिन आप एक समय में अधिकतम दो ही सिम का उपयोग कर सकेंगे।
OPPO Reno 15 5G कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन न्यूज और लीक्स के मानें तो इसकी कीमत ₹39,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी तक अनुमानित कीमत है। लांच होने के बाद ही आप इसकी असली कीमत को जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Lava Agni 5G : देशी ब्रांड का नया 5G फोन कीमत बस इतनी!