Realme GT 8 Pro : 200MP कैमरा, 16GB रैम जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में

Realme GT 8 Pro : रियलमी की तरफ से यह एक बहुत ही धाकड़ 5G फोन सामने निकल कर आया है। यदि आप किसी नए फोन की तलाश में है तो एक बार इस फोन के स्पेसिफिकेशंस को जरूर देखें। इसमें 200 मेगापिक्सल का पावरफुल कैमरा, स्नैपड्रेगन का हाई प्रोसेसर और 16GB तक की बड़ी रैम दी गई है। आइए इन सब पर विस्तार से चर्चा करते हैं —

Realme GT 8 Pro मेमोरी और परफॉर्मेंस

या फोन पांच प्रकार के मेमोरी कांबिनेशन 12/256GB, 16/256GB, 12/512GB, 16/512GB, 16GB/1TB के साथ लॉन्च हुआ है। इन मेमोरी कांबिनेशन के कारण इस फोन की कीमत भी अलग-अलग है। यह फोन एंड्रॉयड v16 पर काम करता है और इसमें Qualcomm SM8850-AC Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3 nm) का प्रोसेसर दिया गया है। इससे यूजर को काफी हाई परफार्मेंस देखने को मिलती है। इतने तगड़े मेमोरी कांबिनेशन और प्रोसेसर के साथ यह फोन एक गेमिंग फोन भी बन जाता है।

Realme GT 8 Pro बैटरी और चार्जिंग

फोन में 7000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 120 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है जिससे यह बैटरी मात्र 15 मिनट में 50% और 43 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है। इसमें 50w वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध है जिससे यह बैटरी मात्र 79 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है।

Realme GT 8 Pro कैमरा सेटअप

बैक कैमरा — पीछे की तरफ इसमें 50MP + 200MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो Ricoh lens, Color spectrum sensor, LED flash, HDR, panorama, switchable camera bump फीचर्स के साथ में आता है। इससे यूजर इसमें 8k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

  • 50 MP, f/1.8, 22mm (wide), 1/1.56″,
  • 200 MP, f/2.6, 65mm, (periscope telephoto), 1/1.56″,
  • 50 MP, f/2.0, 16mm, 116˚ (ultrawide), 1/2.88″

फ्रंट कैमरा — आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया जिससे 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाती है। यह कैमरा सेल्फी लेने के लिए और वीडियो कॉलिंग करने के लिए परफेक्ट है।

  • 32 MP, f/2.4, 24mm (wide), 1/3.1″

Realme GT 8 Pro डिस्पले और डिजाइन

यह फोन चार शानदार कलर Diary White, Urban Blue, Green, Aston Martin Green में आता है। इसका वजन 214 ग्राम और IP रेटिंग IP68/IP69 दी गई है। फोन में 6.79 इंच की LTPO एमोलेड डिस्पले दी गई है, जो 7000 nits तक पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसमें 1B कलर्स और 1440 x 3136 पिक्सल रेजुलेशन दिया गया है। इससे चित्रों में काफी क्लेरिटी दिखाई देती है और धूप में भी अच्छी ब्राइटनेस देखने को मिल जाती है। इसी डिस्पले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme GT 8 Pro कीमत और उपलब्धता

यह फोन काफी ज्यादा महंगा है। यह फोन 20 नवंबर 2025 को लांच होने वाला है और इसकी कीमत ₹59,999 से शुरू होगी। इस फोन को खरीदने से पहले आप इसकी जानकारी को ऑफिशल वेबसाइट से एक बार जरूर से देख लें।

यह भी पढ़ें : Red Magic 11 Pro : गेमिंग फोनों का महाबाप मिलेगी 12GB रैम और स्नैपड्रेगन का प्रोसेसर

Leave a Comment