RedMagic 11 Pro Plus : रेडमैजिक ब्रैंड ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। हॉल ही में यह अपने कुछ नए और पॉवरफुल 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। इनमें से इसी एक फोन RedMagic 11 Pro Plus पर बात करेंगे। यह ZTE nubia RedMagic 11 Pro Plus नाम से भी देखने को मिलेगा। हाई रैम वाले यूजर्स के लिए इसमें 24GB तक की बड़ी रैम दी गई है। साथ ही यह फोन उन यूजर्स के लिए भी ज्यादा खास बन जाता है जो बार-बार अपनी बैटरी चार्ज नहीं करना चाहते हैं या वे ट्रैवल वगैरा करते हैं। आइए, इनके सभी फीचर्स पर विस्तार से चर्चा करते हैं —
RedMagic 11 Pro Plus : मेमोरी और परफॉर्मेंस
हाई एंड तक गेमिंग और शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm SM8850-AC Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3 nm) की चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह फोन Redmagic OS 11 (एंड्रॉयड v16) पर काम करता है। बात करें यदि इसकी मेमोरी की तो इसमें 12/256GB, 16/512GB, 16GB/1TB और 24GB/1TB मेमोरी ऑप्शन दिए गए हैं। इससे इसमें हाई डेटा संग्रहित किया जा सकता है और मल्टीटास्किंग कार्य, एप्स आसानी से रन होते हैं।
RedMagic 11 Pro Plus : बैटरी और चार्जिंग
फोन में 8000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 120 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। इससे यह बैटरी बहुत ही कम समय में फुल चार्ज हो जाती है और लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग करने में सक्षम है। इसमें 50w की वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी दी गई है।
RedMagic 11 Pro Plus : कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — शानदार क्वालिटी में फोटो और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए पीछे की तरफ 50MP + 50MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसके साथ में एक ऑग्ज़ीलियरी लेंस भी दिया गया है। इसमें 8k तक में DSLR जैसी फोटो और वीडियो क्लिक हो जाती है।
फ्रंट कैमरा — सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो डिस्पले के अंदर देखने को मिलेगा। इससे 1080p तक में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
RedMagic 11 Pro Plus : डिस्पले और डिजाइन
इसकी डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी काफी प्रीमियम और अट्रैक्टिव है। इसे बनाने के लिए मेटल फ्रेम का प्रयोग किया गया है। यह तीन शानदार कलर ऑप्शन Black, Transparent Black, Transparent Silver में लांच होने वाला है। फोन में 6.85 इंच की पंच होल एमोलेड डिस्पले दी गई है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2000 nits, रेजुलेशन 1216 x 2688 पिक्सल है जिससे चित्र काफी अच्छे दिखाई देते हैं। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है जिससे यह काफी स्मूद कार्य करती है। इसी डिस्पले के अंदर फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है।
RedMagic 11 Pro Plus : कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक इंडिया में नहीं आया है लेकिन अपकमिंग फोन की लिस्ट में शामिल है। RedMagic 11 Pro Plus फोन की कीमत भारत में ₹29,999 है। यह अभी तक अनुमानित कीमत है।
यह भी पढ़ें : Honor का नया फोन – Honor 400 Lite : 108MP कैमरा, 12GB रैम, 5230mAh बैटरी और AI फीचर्स के साथ लॉन्च!