Samsung Galaxy Xcover 7 Pro : सैमसंग ने फिर एक बार अपने लोगों को चौंका दिया है। कंपनी ने फिर से इस बार Galaxy सीरीज में एक नए फोन को जोड़ा है। हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Xcover 7 Pro 5G स्मार्टफोन की। इसमें काफी बढ़िया फीचर्स दिए गए हैं और यह फोन मिड रेंज में रहने वाला है। इसमें 50MP कैमरा, 8GB रैम और 4350mAh बैटरी जैसे अच्छे फीचर्स हैं जो इस फोन की कीमत अनुसार परफेक्ट हैं। आइए इस फोन में क्या खास है इस पर बात करते हैं —
Samsung Galaxy Xcover 7 Pro मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन दो शानदार वेरिएंट में लॉन्च होने वाला है जिसमें 6/128GB और 8/256GB मेमोरी ऑप्शन देखने को मिलेंगे, जो हैवी डेटा संग्रहित करने के लिए पर्याप्त हैं। बात करें यदि परफॉर्मेंस की तो इसमें Qualcomm SM7635 Snapdragon 7s Gen 3 (4 nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह फोन एंड्रॉयड v15 पर काम करता है जो अपडेट होने के बाद एंड्रॉयड v16 पर बदल जाता है। इससे काफी स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है साथ ही मल्टीटास्किंग कार्य भी आसानी से हो जाते हैं।
Samsung Galaxy Xcover 7 Pro बैटरी और चार्जिंग
फोन में 4350mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 15w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। इस प्राइस सेगमेंट में यह बढ़िया ऑप्शन है।
Samsung Galaxy Xcover 7 Pro कैमरा सेटअप
कैमरा के मामले में यह फोन काफी ठीक ठाक है। पीछे की तरफ इसमें 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Dual-LED flash, HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है। इससे 4k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा है जो 1080p वीडियो रिकॉर्ड करता है।
- Back camera — 50 MP, f/1.8, (wide), 1/2.76″, 0.64µm, PDAF & 8 MP, f/2.2, (ultrawide)
- Front Camera — 13 MP, f/2.2, (wide)
Samsung Galaxy Xcover 7 Pro डिस्पले और डिजाइन
फोन में 6.6 इंच की PLS LCD डिस्पले दी गई है जो 1080 x 2408 पिक्सल रेजुलेशन और 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी डिजाइन और कलर काफी आकर्षक हैं। इसकी डिस्पले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ का ग्लास लगाया गया है। इसका IP रेटिंग IP68 है और साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Samsung Galaxy Xcover 7 Pro कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी इंडिया में नहीं आया है लेकिन अन्य देशों में लॉन्च हो गया है। जहां से इसकी कीमत का पता लगाएं तो या लगभग ₹25000 के आसपास देखने को मिलेगा। लांच होने के बाद ही आप इसकी सही कीमत को जान सकेंगे और ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे।
यह भी पढ़ें : वीवो ने पेश किया नया Vivo G3 5g स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी!