वीवो ने पेश किया नया Vivo G3 5g स्मार्टफोन, कीमत बस इतनी!

Vivo G3 5G : वीवो जो कि एक बहुत ही बड़ा ब्रांड है। हाल ही में यह ब्रांड अपने कई नए फोन को लॉन्च करने जा रहा है। जिनमें से एक यह फोन vivo G3 5G भी है। इसमें 128GB की बड़ी स्टोरेज, 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44w की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। कीमत के हिसाब से इसमें और भी अच्छे-अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। आइए इन पर विस्तार से चर्चा करते हैं —

Vivo G3 5G : मेमोरी और परफॉर्मेंस 

इस फोन में 6GB की बड़ी रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इससे यूजर अपना हैवी डाटा इस फोन में संग्रहित कर सकता है। फोन में काफी स्मूद परफॉर्मेंस लाने के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और यह फोन एंड्रॉयड v15 पर काम करता है।

Vivo G3 5G : बैटरी और चार्जिंग 

फोन में काफी अच्छा बैटरी बैकअप दिया गया है। इसमें 6000mAh की पॉवरफुल लीथियम आयन बैटरी दी गई है और इसे चार्ज करने के लिए 44w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। एक बार बैटरी फुल चार्ज होने के बाद आप इसे आराम से दो से तीन दिन तक चला सकते हो।

Vivo G3 5G : कैमरा सेटअप 

फोन में पीछे की 13MP और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। पीछे कैमरे में Digital Zoom, Auto Flash, Face detection, Touch to focus फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ में एक LED फ्लैश भी दिया गया है जो Aura Light के साथ आती है। इससे यूजर इसमें 1920×1080 @ 30 fps, 1280×720 @ 30 fps तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Vivo G3 5G : डिस्पले और डिजाइन 

फोन में 6.74 इंच की LCD बेजल लेस डिस्पले दी गई है। इसका रेजुलेशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz दिया गया है। बात करें फोन की डिजाइन की तो यह काफी ज्यादा यूनिक और आकर्षक है। इसमें तीन कलर ऑप्शन Platinum, Azure, Diamond Black हैं। इस फोन की थिकनेस 8.19mm और वजन 204 ग्राम है। धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP64 की रेटिंग दी गई है। साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo G3 5G : नेटवर्क और कनेक्टिविटी 

यह एक 5G फोन है जो 4G, 3G, 2G नेटवर्क भी सपोर्ट करता है। यूजर इसमें 5G की हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकता है। इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, हॉटस्पॉट, जीपीएस जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी दी गई हैं। इसमें डुअल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है जिसमें आप एक ही समय में दो 5G सिम डाल सकते हैं।

Vivo G3 5G : कीमत और उपलब्धता 

यह फोन अभी इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन चीन में लॉन्च हो गया है जहां यह Vivo Y50 5G ब्रांड नाम से है। जिससे यह पता चलता है कि Vivo G3 5G की कीमत ₹14,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी एक्सपेक्टेड कीमत है। इंडिया में लॉन्च होने के बाद ही आप इसकी ऑफीशियली कीमत को जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Wobble 1 5G : नए इंडियन ब्रांड की तरफ से नया मोबाइल, साथ में मिलेगा Moto AI

Leave a Comment