पेश है वीवो का बेहतरीन स्मार्टफोन – Vivo X100s : 64MP कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo X100s : यह वीवो का एक बहुत ही बेहतरीन और दमदार स्मार्टफोन है, जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इसका लुक्स भी काफी जबरदस्त है। फोन अभी लॉन्च नहीं हुआ है और बहुत सारे लोग इसका इंतजार कर रहे हैं। फोन में अच्छा मेमोरी ऑप्शन, बेहतरीन कैमरा और पावरफुल बैटरी दी गई है। इस समय इस फोन की चर्चा काफी ज्यादा चल रही है।

Vivo X100s मेमोरी और परफॉर्मेंस 

वीवो के इस फोन में Mediatek Dimensity 9300+ (4 nm) की चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो 12/256GB, 16/256GB, 12/512GB, 16/512GB, 16GB/1TB इन मेमोरी ऑप्शन के साथ मिलकर बेहतरीन और स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। इतने तगड़े कांबिनेशन के साथ यूजर इसमें आसानी से गेमिंग और मल्टीटास्किंग कार्य वगैरा भी कर सकता है। इससे इसमें काफी तेजी से ऐप ओपन होते हैं और लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर यह गरम भी नहीं होता और ना ही लैग करता है।

Vivo X100s बैटरी और चार्जिंग 

फोन में 5100mAh का अच्छा बैटरी बैकअप ऑप्शन दिया गया है, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर दिन भर आराम से चला सकते हैं। इसे चार्ज करने के लिए 100 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी दी गई है जिससे आप बहुत ही जल्द इसे 100% चार्ज कर सकेंगे। इससे यह सुविधा उनके लिए ज्यादा जरूरी बन जाती है जो जल्दी-जल्दी फोन को चार्ज करते हैं या ज्यादा ट्रैवल करते हैं।

Vivo X100s कैमरा सेटअप 

बैक कैमरा — कैमरा लवर के लिए इसमें पीछे की तरफ 50MP + 64MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो काफी बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। इससे आप 4k तक में डीएसएलआर जैसी फोटो और वीडियो क्लिक कर सकेंगे।

फ्रंट कैमरा — सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का बेहतरीन कैमरा है, जो 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए सक्षम है।

Vivo X100s डिस्पले और डिजाइन 

फोन की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी काफी बेहतरीन और आकर्षक है। इसमें अल्युमिनियम फ्रेम का उपयोग किया गया है। फोन का वजन 203 ग्राम है और यह काफी पतला भी है जिससे हाथों में अच्छी ग्रिप बनती है और इसे पकड़ने पर काफी हल्का भी महसूस होता है। यह चार शानदार कलर ऑप्शन Titanium, White, Grey, Green में आता है और इसमें IP68/69 की रेटिंग दी गई है। बात करें यदि इसकी डिस्पले की तो इसमें 6.78 इंच की LTPO एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 3000 nits की पीक ब्राइटनेस, 1260 x 2800 पिक्सल के रेजुलेशन और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसी डिस्प्ले के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Vivo X100s कीमत और उपलब्धता 

यह फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन यदि न्यूज और और लीक्स की मानें तो इसकी कीमत ₹46,999 से शुरू होती है। हालांकि यह अभी तक अनुमानित कीमत है। लांच होने के बाद ही आप इसकी सही कीमत को जान सकेंगे।

यह भी पढ़ें : सैमसंग ने लॉन्च किया Samsung Galaxy Xcover 7 Pro फोन, कैमरा 50MP

Leave a Comment