आ गया वीवो नया 5G फोन – Vivo Y300i : 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Vivo Y300i : वीवो का एक बहुत ही शानदार फोन लांच होने जा रहा है। यह चार वेरिएंट में आता है। इसमें कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बड़ी बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है इसलिए यह उनके लिए ज्यादा खास बन जाता है जो अच्छा बैटरी बैकअप, गेमिंग चाहते हैं। इसमें 12GB रैम, 50MP कैमरा जैसे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासकर उन लोगों के लिए है जो लंबे समय तक चलने वाला एक अच्छा फोन चाहते हैं।

Vivo Y300i मेमोरी और परफॉर्मेंस 

फोन में Qualcomm SM4450 Snapdragon 4 Gen 2 (4 nm) का प्रोसेसर दिया गया है जो 8/128GB, 8/256GB, 12/256GB और 12/512GB मेमोरी कांबिनेशन के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इससे ज्यादा तेजी से ऐप खुलते हैं और मल्टीटास्किंग कार्य भी आसानी से हो जाते हैं। तगड़े प्रोसेसर और मेमोरी कांबिनेशन के साथ यह एक गेमिंग फोन भी बन जाता है जिससे आप इसमें अच्छी fps में गेमिंग कर सकेंगे।

Vivo Y300i बैटरी और चार्जिंग 

फोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसे एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन आराम से चला सकते हैं और इसे चार्ज करने के लिए 44 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है जिससे यह बहुत ही जल्द फुल चार्ज हो जाती है।

Vivo Y300i कैमरा सेटअप 

फोन में पीछे की तरफ 50MP का सिंगल कैमरा दिया गया है, जो HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है और साथ में एक फ्लैशलाइट भी दी गई है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। इन कैमरों से 1080p तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।

Vivo Y300i डिस्पले और डिजाइन 

फोन में 6.68 इंच की IPS LCD डिस्पले दी गई है, जो 720 x 1608 पिक्सल रेजुलेशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह तीन शानदार कलर ऑप्शन Black, Blue, Titanium में लॉन्च होगा और इसका वजन 203 ग्राम है जो काफी हल्का है। फोन में IP64 की रेटिंग दी गई है, जो धूल और जल से बचाव के लिए परफेक्ट है।

Vivo Y300i नेटवर्क और कनेक्टिविटी 

यह 5G फोन है और साइड में इसके फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है। इसमें 4G, 3G, 2G नेटवर्क भी सपोर्ट होते हैं। इसमें ड्यूल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है जिसमें आप एक ही समय में डबल 5G सिम डाल सकते हैं।

Vivo Y300i कीमत और उपलब्धता 

फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है जल्द ही यह आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टरों पर देखने को मिलेगा। इसकी अनुमानित कीमत ₹19,999 है और वेरिएंट के हिसाब से इसकी कीमत भी बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें : पेश है वीवो का बेहतरीन स्मार्टफोन – Vivo X100s : 64MP कैमरा, 5100mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Leave a Comment