Wobble 1 5G : इस ब्रांड के फोन के बारे में शायद ही अपने पहले कभी सुना हो। दरअसल यह एक नया भारतीय ब्रांड है। आज हम इस ब्रांड का एक नया फोन लेकर आए हैं जिसमें काफी अच्छे-अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन भारतीय मार्केट में अभी तक लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसके लीक्स लगातार सामने निकल कर आ रहे हैं। इसमें 8GB की रैम, 50MP का कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी जैसे अच्छे फीचर्स दिए गए हैं। फोन के बारे में दी गई संपूर्ण जानकारी यहां नीचे इस लेख में दी गई है —
Wobble 1 5G : मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन में 8GB की बड़ी रैम और 128GB का स्टोरेज दिया गया है। इससे यूजर इसमें हैवी डाटा संग्रहित कर सकता है। फोन में काफी स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए कंपनी में इसमें Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और यह एंड्रॉयड वर्जन 15 पर काम करता है।
Wobble 1 5G : बैटरी और चार्जिंग
इस फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की लीथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई। इस बैटरी का बैकअप काफी अच्छा है इसे एक बार फुल चार्ज करने पर आप दो दिन तक आराम से चला सकते हैं।
Wobble 1 5G : कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — पीछे की तरफ 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जो 4k में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक कर सकता है। इसके साथ में एक एलइडी फ्लैशलाइट भी दी गई है।
- 50 MP ƒ/1.88 (Wide Angle)
- 8 MP ƒ/2.2 (Ultra Wide)
फ्रंट कैमरा — सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जो काफी शानदार है। इससे 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
- 32 MP ƒ/2.2 (Wide Angle)
Wobble 1 5G : डिस्पले और डिजाइन
फोन में 6.7 इंच की कलर एमोलेड पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो 1B कलर्स के साथ आती है। इसका रेजुलेशन 1080 x 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इससे चित्रों में काफी क्लेरिटी दिखाई देती है और यह डिस्प्ले काफी स्मूद कार्य करती है। बात करें इसकी डिजाइन की तो वह काफी आकर्षक और यूनिक है। इसकी बिल्ड क्वालिटी भी काफी अच्छी है।
Wobble 1 5G : नेटवर्क और AI सिस्टम
फोन में 5G नेटवर्क और ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, FM रेडियो जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी दी गई है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो फोन के साइड में देखने को मिलेगा। फोन में AI फीचर्स दिया गया है जो Moto AI के नाम से देखने को मिलेगा।
Wobble 1 5G : कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक इंडिया में नहीं आया है लेकिन संभावना है कि जल्द ही आपको यह ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर देखने को मिलेगा। इसकी कीमत लगभग ₹19,999 बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi K90 : 16GB रैम और DSLR कैमरे जैसी मिलेगी फोटो, 7100mAh की है पॉवरफुल बैटरी