Xiaomi 15T Pro : भारत में इस समय इस फोन की चर्चा काफी ज्यादा चल रही है। इसके लीक्स लगातार सामने निकलकर आ रहे हैं। कई सारे लोग इस फोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फोन में 50 मेगापिक्सल कैमरा, 12GB रैम और 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आइए Xiaomi के इस नए फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं —
Xiaomi 15T Pro मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन तीन प्रकार के सेगमेंट में लांच होने वाला है। इसमें 12/256GB, 12/512GB, 12GB/1TB मेमोरी ऑप्शन दिए गए हैं, जो कीमत के अनुसार अलग-अलग सेगमेंट के फोन में दिखाई देंगे। बड़ी रैम और स्टोरेज होने के कारण यूजर इसमें अपना हैवी डाटा संग्रहित कर सकता है। इसमें Mediatek Dimensity 9400+ (3 nm) का प्रोसेसर दिया गया है और यह एंड्रॉयड वर्जन 15 पर काम करता है जिससे यूजर को काफी स्मूद परफॉर्मेंस मिलती है।
Xiaomi 15T Pro बैटरी और चार्जिंग
फोन को पावर देने के लिए 5500mAh की बड़ी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे चार्ज करने के लिए 90 वाट की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। जिससे यह बैटरी मात्र 36 मिनट में 100% चार्ज हो जाती है। इसमें 50 वाट की वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी उपलब्ध है, जो मात्र 56 मिनट में इस बैटरी को 100% चार्ज कर देती है।
Xiaomi 15T Pro कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 12MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप किया गया है जो 8k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटो क्लिक करने में सक्षम है। यह सेटअप Leica lens, Color spectrum sensor, Ultra HDR, LED flash, HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है।
- 50 MP, f/1.6, 23mm (wide),
- 50 MP, f/3.0, 115mm (periscope telephoto),
- 12 MP, f/2.2, 15mm, 120˚ (ultrawide),
फ्रंट कैमरा — सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर देता है।
- 32 MP, f/2.2, 21mm (wide), 1/3.44″, 0.64µm
Xiaomi 15T Pro डिस्पले और डिजाइन
यह फोन तीन शानदार कलर ऑप्शन Black, Gray, Mocha Gold में आता है और इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है। इसमें 6.83 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 68B कलर्स और 3200 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्पले का रिफ्रेश रेट 144Hz और रेजुलेशन 1280 x 2772 पिक्सल है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है जो इसी डिस्प्ले के अंदर देखने को मिलेगा।
नेटवर्क और सिम कार्ड
इस फोन में 5G, 4G, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट होते हैं और इसमें नैनो सिम + नैनो सिम + e सिम + e सिम कार्ड डालने का ऑप्शन है। एक समय में अधिकतम आप दो ही प्रकार की सिम का उपयोग कर सकेंगे।
Xiaomi 15T Pro कीमत और उपलब्धता
फोन अभी तक भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है। इसलिए इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है। जैसे ही यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च होगा। आप इसकी कीमत को इसकी ऑफिशल वेबसाइट या ऑनलाइन, ऑफलाइन स्टोर से जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें : OPPO Reno 15 5G : इस फोन में मिल रही 50MP कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ 80w की फास्ट चार्जिंग, कीमत बस इतनी!