Xiaomi Redmi K90 Pro Max : यह फोन इस समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है और इसके लीक्स लगातार सामने निकल कर आ रहे हैं। इसके फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसमें 16GB रैम, 7560mAh बैटरी, 100w फास्ट चार्जिंग और 50w वायरलेस चार्जिंग जैसे तगड़े – तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं —
Xiaomi Redmi K90 Pro Max मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन चार शानदार वेरिएंट में लॉन्च होगा, जिसमें अलग-अलग मेमोरी देखने को मिलेगी। इसमें 12/256GB, 12/512GB, 16/512GB, 16GB/1TB मेमोरी ऑप्शन दिए गए हैं। इतनी तगड़ी मेमोरी कांबिनेशन होने से यूजर इसमें अपना हैवी डेटा संग्रहित कर सकता है। यह फोन HyperOS 3 पर काम करता है जो एंड्रॉयड वर्जन 16 पर बेस्ड है। इसमें Qualcomm SM8850-AC Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3 nm) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यूजर को काफी बेहतरीन परफॉर्मेंस देखने को मिलती है और वह इसमें मल्टीटास्किंग कार्य और गेमिंग बिना किसी परेशानी के अच्छी fps में कर सकता है।
Xiaomi Redmi K90 Pro Max बैटरी और चार्जिंग
फोन में 7560mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जो अच्छा बैटरी बैकअप देती है। एक बार चार्ज करने के बाद आप घंटों तक वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग कर सकते हैं। इसे चार्ज करने के लिए 100w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है। इसमें 50w वायरलेस चार्जिंग और 22.5w रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी दी गई है।
Xiaomi Redmi K90 Pro Max कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — पीछे की तरफ इस फोन में 50MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो Color spectrum sensor, LED flash, HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है और इससे 8k तक में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
- 50 MP, f/1.7, 23mm (wide),
- 50 MP, f/3.0, 115mm (periscope telephoto),
- 50 MP, f/2.4, 18mm, 102˚ (ultrawide)
फ्रंट कैमरा — सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो काफी शानदार है। इससे आप इसमें 4K तक में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
- 32 MP, f/2.2, 21mm (wide),
Xiaomi Redmi K90 Pro Max डिस्पले और डिजाइन
फोन की डिजाइन काफी यूनिक और आकर्षक है। यह फोन चार शानदार कलर Black, White, Denim Blue, Lamborgini White में आता है और इसका वजन 218g है। इसमें IP68 की रेटिंग दी गई है। इस फोन में 6.9 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 3500 nits तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह Dolby Vision, HDR Vivid, HDR10+ फीचर्स के साथ आती है। इसका रेजुलेशन 1200 x 2608 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसी डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Xiaomi Redmi K90 Pro Max नेटवर्क और कनेक्टिविटी
यह फोन 5G, 4G, 3G, 2G नेटवर्क सपोर्ट करता है और इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई , हॉटस्पॉट, जीपीएस जैसी सभी जरूरी कनेक्टिविटी भी दी गई हैं। इसमें डबल नैनो सिम कार्ड डालने का ऑप्शन दिया गया है।
Xiaomi Redmi K90 Pro Max कीमत और उपलब्धता
इस फोन की चर्चा तो इस समय काफी ज्यादा चल रही है लेकिन यह अभी तक भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है। इसकी कीमत ₹49,999 से शुरू होगी। हालांकि यह अभी तक एक्सपेक्टेड कीमत है। लांच होने के बाद ही आप इसकी ऑफीशियली कीमत को जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Motorola Moto G67 Power : मिलेगा स्नैपड्रेगन प्रोसेसर, 8GB रैम और बहुत कुछ, जानें पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में