Xiaomi Redmi K90 : रेडमी की तरफ से K सीरीज के नए फोन बहुत ही जल्द मार्केट में लांच होने जा रहे हैं। रेडमी की सीरीज में तीन फोन Xiaomi Redmi K90, Xiaomi Redmi K90 Pro, Xiaomi Redmi K90 Pro Max सामने निकल कर आए हैं लेकिन आज हम Xiaomi Redmi K90 पर बात करेंगे। यह एक 5G फोन है और इसमें स्नैपड्रैगन का पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और डीएसएलआर जैसी फोटो और वीडियो क्लिक करने वाला कैमरा दिया गया है। आइए इस लेख में हम इस फोन के बारे में जानेंगे —
Xiaomi Redmi K90 मेमोरी और परफॉर्मेंस
फोन चार शानदार वेरिएंट में लॉन्च होगा जिसमें अलग-अलग मेमोरी ऑप्शन देखने को मिलेंगे। इसमें 12/256GB, 12/512GB, 16/512GB और 16GB/1TB मेमोरी ऑप्शन होंगे। इनकी वजह से फोन के सेगमेंट की कीमत अलग-अलग होगी। फोन काफी ज्यादा अच्छी परफॉर्मेंस दे इसके लिए कंपनी ने इसमें Qualcomm SM8750-AB Snapdragon 8 Elite (3 nm) का प्रोसेसर लगाया है और यह फोन HyperOS 3 (एंड्रॉयड v16) पर काम करता है।
Xiaomi Redmi K90 बैटरी और चार्जिंग
रेडमी के इस फोन में अच्छा बैटरी बैकअप दिया गया है। इसमें 7100mAh की पॉवरफुल दी गई है जिसे चार्ज करने के लिए 100w की फास्ट चार्जिंग सुविधा दी गई है, जिससे यह बैटरी बहुत ही कम समय में 100% चार्ज हो जाती है। इसमें 22.5w की वायरलेस चार्जिंग सुविधा भी दी गई है।
Xiaomi Redmi K90 कैमरा सेटअप
बैक कैमरा — 8k तक में डीएसएलआर जैसी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग करने के लिए पीछे की तरफ 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। यह सेटअप Color spectrum sensor, LED flash, HDR, panorama फीचर्स के साथ आता है।
- 50 MP, f/1.9, 24mm (wide), 1/1.55″, 1.0µm, PDAF, OIS
- 50 MP, f/2.2, 60mm (telephoto), PDAF, 2.5x optical zoom
- 8 MP, f/2.2, 15mm, 120˚ (ultrawide)
फ्रंट कैमरा — सेल्फी के लिए इसमें 20MP का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे 1080p में वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाती है।
- 20 MP, (wide), 1/2.0″, 0.8µm
Xiaomi Redmi K90 डिस्पले और डिजाइन
इस फोन की डिजाइन काफी आकर्षक है और यह चार शानदार रंगों Black, White, Blue, Purple में आता है। फोन में IP68 की रेटिंग दी गई है। बात करें यदि डिस्प्ले की तो इसमें 6.59 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है जो 68B कलर्स और 3500 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह डॉल्बी विशन सपोर्ट करती है। इसका रेजुलेशन 1156 x 2510 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर सुविधा भी दी गई है जो इसी डिस्प्ले के नीचे देखने को मिलेगी।
Xiaomi Redmi K90 कीमत और उपलब्धता
यह फोन अभी तक इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसकी जो कीमत आंकी जा रही है वह ₹34,999 है। इस फोन की कीमत लगभग ₹34,999 से शुरू होगी और टॉप मॉडल की कीमत ₹39,999 तक जाएगी। बहुत ही जल्द यह फोन इंडिया में लॉन्च होगा इसके बाद आप इसकी कीमत को ऑफीशियली जान सकेंगे।
यह भी पढ़ें : Motorola Moto X70 Air : 6mm थिकनेस के साथ फोन का वजन मात्र 159 ग्राम, कीमत है इतनी!